फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैरीगढ़ अग्निकांड पीड़ितों को कैसे मिलेेगा चेकों का भुगतान

Fri, 25 Mar 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो /निघासन।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में आग से मची तबाही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- आग से तबाह हुए लोगों पर एक और छाया संकट का बादल
विज्ञापन

- पासबुक, आईडी प्रूफ से लेकर सारे कागज जले आग में
गांव खैरीगढ़ में आग से तबाह हुए लोगों पर एक और संकट का बादल छा गया है।  आईडी प्रूफ और पासबुक सबकुछ आग में जलने के बाद अब वह लोग प्रशासन से मिली एकाउंट  पेई चेकों का भुगतान कैसे करा सकेंगे। इस बात को लेकर लोग काफी परेशान हैं।
खैरीगढ़ में प्रशासन ने आग से तबाह हुए लोगों को भले ही मरहम लगाने के लिए 7900 रुपये का चेक 741 परिवार वालों को दे दी हो, लेकिन अग्निपीड़ितों के आगे समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। जिन लोगों के बैंक में खाते हैं और उनकी पासबुक जल गई है, उन लोगों को भी चेक भुनवाने के लिए बैंक के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। जिन लोगों के पास बैंक में खाता भी नहीं है और उनकी आईडी आदि जलकर राख हो गई है। ऐसी स्थिति में वह खाता खुलवाकर बैंक में कैसे भुगतान कराएंगे। यह परेशानी उनको खाए जा रही है। आग पीड़ित चुरई, शिवसागर, मिश्री, सोहन, इब्राहिम, मतीन, बिंद्रा आदि ने बताया कि आग में उनका सबकुछ जलकर राख हो गया है। मजदूर पेशा व्यक्ति होने केेेे कारण बैंक में खाता आदि नहीं खुलवा सके थे। फोटो पहचान पत्र था, लेकिन आग में जल जाने के कारण वह भी नहीं बचा है। ऐसी स्थिति में वह चेक का भुगतान कैसे कराएंगे।
विज्ञापन


गुरुद्वारे की ओर से लगातार चल रहा लंगर
निघासन। खैरीगढ़ में आग से तबाह हुए परिवार वालों के लिए सामाजिक संगठन भी खाने आदि की व्यवस्था करने के लिए आगे आ गए हैं। उधर, कौड़ियाला घाट गुरुद्वारे से लगातार खाने आदि की सामग्री का वितरण के साथ लंगर चल रहा है। आग लगने से पीड़ित परिवारों के घर में कुछ भी नहीं बचा है। इससे इस बार वे गुझिया की मिठास से वंचित रह गए। बच्चे तो बेहद मायूस रहे। 
विज्ञापन


अग्नि पीड़ितों को मिलेगा टीन शेड 
भाजपा सांसद अजय मिश्र टेनी ने गांव में पहुंचकर आग से तबाह हुए लोगों को सांसद निधि से 15 लाख रुपये की लागत से टीन शेड देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सीडीओ से टीन शेड बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। शीघ्र ही पीड़ितों को टीन शेड दिया जाएगा। उन्होंने आग में जलकर मरे लोगों के परिवार वालों को भी ढाढ़स बंधाया। इस मौके पर संजय सिंह, कनक पाल सिंह राना, बबलू गुप्ता, अन्नू बाजपेई, विकास मिश्र, सोबरन लाल मौर्या समेत कई लोग  मौजूद रहे। इसके अलावा कुंवर राजराजेश्वर सिंह ने भी खैरीगढ़ पहुंचकर लोगों के लिए आटा, चावल, दाल आदि की व्यवस्था कराई। बेलरायां के समाजसेवी  संगठनों ने जिला पंचायत सदस्य अशोक शर्मा, पत्रकार शशी पांडे, चमन राणा आदि ने खैरीगढ़ गांव में जाकर लोगों को लंच पैकेट के अलावा, आलू, आटा, चावल आदि वितरण कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें