फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आग से घर जला, तीन घंटे देर से पहुंची फायर ब्रिगेड

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। क्षेत्र के गांव बौधिया कलां में आग से एक घर जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। सूचना के बाद तीन घंटे बाद दमकल विभाग का वाहन पहुंचा।
विज्ञापन

बौधिया कलां निवासी मुख्तार अली ने बताया कि वह छप्पर वाले घर में सोया हुआ था। बृहस्पतिवार की सुबह तीन बजे छप्पर जलने लगा। वह किसी तरह बाहर निकला, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। शोर मचाने पर लोग एकत्रित हो गए और आग पर काबू पा लिया।
आग में घरेलू समान, चारपाई, बिस्तर और अनाज समेत करीब एक लाख का नुकसान हो गया। आरोप है, आग की सूचना के तीन घंटे बाद दमकल का वाहन पहुंचा। दमकल इंचार्ज हसन अली ने बताया कि सूचना के बाद थोड़ा समय लग गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें