फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चाक पर घूमती उम्मीदें, दीयों में ढल रहे सपने

Tue, 03 Nov 2026 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बनाकर रखी गई मिट्टी की ग्वालिन। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। किसी के हाथ चाक पर मिट्टी को आकार दे रहे हैं तो कोई तैयार दीयों को सहेजने में जुटा है। घर के बच्चे हों या बड़े, सभी दिवाली की तैयारी में लगे हैं।
विज्ञापन

मिट्टी के दीये, खिलौने और बर्तन तैयार कर चुके कुम्हारों को अब बाजार से उम्मीदें हैं। उन्हें आस है कि त्योहार पर अच्छी बिक्री होगी और सालभर की मेहनत का फल मिलेगा।
लखीमपुर के सुवागाड़ा निवासी कुम्हार गजराज, रामभजन, श्रवण और शैलेंद्र प्रजापति ने बताया कि दीपावली पर मिट्टी के दीयों की खास मांग रहती है। कुम्हारों के लिए यह त्योहार केवल रोशनी का पर्व नहीं, बल्कि रोजगार का बड़ा अवसर भी है। पूरे परिवार की मेहनत से तैयार सामान की बिक्री से उनकी आजीविका चलती है। इसी उम्मीद में उन्होंने पहले से ही दीयों, खिलौनों और बर्तनों का स्टॉक तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांव और आसपास के क्षेत्रों के कुम्हार अयोध्या, लखनऊ, सीतापुर और जयपुर समेत कई शहरों में मिट्टी के दीपक और अन्य सामान भेजते हैं। इस बार भी त्योहार के लिए तैयारियां पूरी हैं। अब उन्हें ग्राहकों के आने और कारोबार अच्छा रहने का इंतजार है।
आधुनिक दौर में बिजली की झालरों और सजावटी लाइटों का चलन बढ़ा है, लेकिन मिट्टी के दीयों की परंपरा कायम है। धार्मिक मान्यताओं के चलते पूजा-पाठ और घरों को रोशन करने के लिए इनकी खरीदारी होती है। मिट्टी के दीये पर्यावरण के अनुकूल भी माने जाते हैं।


दीपावली के लिए मिट्टी के दीये और अन्य सामान तैयार कर लिया है। लोग मिट्टी के दीये खरीदेंगे तो कुम्हारों को रोजगार मिलेगा और पारंपरिक कला को बढ़ावा मिलेगा। इस बार भी अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
-कुम्हार गजराज
-

बिजली की झालरों और सजावटी लाइटों के बढ़ते चलन के बावजूद दीपावली पर मिट्टी के दीयों का महत्व कम नहीं हुआ है। लोग पूजा-पाठ और घरों को रोशन करने के लिए दीये खरीदते हैं। मिट्टी के दीये पर्यावरण के अनुकूल भी हैं।
-कुम्हार महेश
-
ये हैं भाव
- दीपक : 80 रुपये प्रति 100 पीस
- ग्वालिनी : 30 से 40 रुपये जोड़ा
- चकिया : 20 रुपये

नोट : ये दाम कुम्हारों के बताएं अनुसार हैं।

बनाकर रखी गई मिट्टी की ग्वालिन। संवाद

बनाकर रखी गई मिट्टी की ग्वालिन। संवाद

बनाकर रखी गई मिट्टी की ग्वालिन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें