पसगवां। छपौरा गांव में अवधेश हत्याकांड के आरोपी रहे 70 वर्षीय गंगाराम का निधन हो गया। उस समय घर में उनकी दो नाबालिग बेटियां अर्चना और वर्षा मौजूद थीं। पत्नी मीना और बड़ी बेटी जूली हत्या के आरोप में जेल में हैं।
विज्ञापन
बीती 29 अगस्त को पांडेवारी-छपौरा मार्ग पर पचतौर निवासी अवधेश का शव मिला था। वह 28 अगस्त को ससुराल छपौरा आए थे। वहां विवाद के बाद ईंट से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई थी।
पुलिस ने अवधेश के ससुर गंगाराम, सास मीना देवी और पत्नी जूली समेत कई लोगों को आरोपी बनाया था। मीना देवी और जूली को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जांच में गंगाराम और उनकी दोनों नाबालिग बेटियों को मामले से बाहर कर दिया गया था। बताया गया कि गंगाराम बिस्तर पर थे और घर में दोनों बेटियां ही मौजूद थीं।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत पाड़ेबारी के प्रशासक शिवराम सिंह ने अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने बताया कि परिवार के पास संसाधन नहीं हैं। इसलिए लकड़ी और कफन की व्यवस्था कराएंगे। संवाद