फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कल से राहत की उम्मीद

Fri, 27 Jun 2025 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तापमान दिन पर दिन बढ़ रहा है। चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। शुक्रवार को दिन भर चली गर्म हवा ने भी लोगों को खूब सताया। पंखे व कूलर अब हवा नहीं दे पा रहे हैं। लोगों का घरों के बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। हालांकि, रविवार को भारी बारिश के मौसम विभाग के पूर्वानुमान के चलते गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम पारा 37 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह नौ बजे से ही सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दिन चढ़ने के साथ ही शरीर को झुलसाने वाली तेज धूप ने अपना कहर बरपाया। धूप की वजह से लोग घरों में दुबके रहे। सड़कों व बाजार में चहलकदमी थमी रही। भीषण गर्मी की वजह से दुकानों पर सन्नाटा पसरा रहा। शाम पांच के बाद जब धूप हल्की हुई तो लोग काम निपटाने के लिए निकले। हालांकि उमस भरी गर्मी की वजह से लोगों को कहीं सुकून नहीं मिला।

भीषण गर्मी से त्रस्त हो चुके लोगों को बस अब बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को हल्की बारिश हो सकती है, जबकि रविवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने के पूर्वानुमान के साथ ही मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें