फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी के मेधावियों का सम्मान किया

Mon, 03 Aug 2015 12:06 AM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
खत्री सभा ने शनिवार को राधाकृष्ण खत्री धर्मशाला में भारत रत्न राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन की 134वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर हिंदी के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। यहां प्रश्नोत्तरी आदि के कार्यक्रम किए गए।
विज्ञापन

शहर के राधा कृष्ण खत्री धर्मशाला में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत भगवानदीन आर्यकन्या इंटर कॉलेज की पूर्व प्राचार्य सरोज सेठ ने भगवान श्रीराम और पुरुषोत्तम दास टंडन के चित्र पर माल्यार्पण कर की। यहां हिंदी में सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। यहां निबंध प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। यहां मुख्य वक्ता के रूप में भगवानदीन आर्यकन्या इंटर कॉलेज की प्रवक्ता क्षमा टंडन ने राजर्षि टंडन के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि टंडन जी ने अपने जीवन काल में हिंदी के सम्मान के लिए संघर्ष किया। वे कई बार विधानसभा अध्यक्ष भी रहे। इसके बाद यहां प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया, इसमें सही उत्तर देने वाले बच्चों को सम्मानित किया। यहां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सरोज सेठ को शाल और स्मृति चिह्न देकर खत्री महिला सभा की अध्यक्ष रजनी टंडन ने सम्मानित किया। सभा का संचालन रजत शेखर, सतीश टंडन और क्षमा टंडन ने किया। यहां कार्यक्रम के संयोजक विपुल सेठ और रामकृष्ण पुरी गांधी को खत्री सभा के अध्यक्ष रामजी पुरी ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में गोपाल जी पुरी, जेएन सेठ, मधुकर महेंद्र, गिरीश चंद्र मेहरोत्रा सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें