फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: होमगार्ड ने इंटर्नशिप कर रही 16 वर्षीय छात्रा से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कॉलेज से घर लौट रही एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ होमगार्ड ने दुष्कर्म किया। छात्रा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली स्थित एक गांव में रहने वाली छात्रा पैरामेडिकल कोर्स की इंटर्नशिप कर रही है। पीड़ित छात्रा ने बताया कि सोमवार को कॉलेज से पैदल लौट रही थी। इसी दौरान नीमगांव थाने के गांव लखनियापुर निवासी राजकिशोर पांडेय बाइक से आया। वह लखीमपुर पुलिस के 112 वाहन पर बतौर होमगार्ड तैनात है।
छात्रा का आरोप है कि आरोपी ने उसे जबरन मोटर साइकिल पर बैठा लिया और सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। जानकारी होने के बाद परिजन छात्रा को लेकर कोतवाली सदर पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस छात्रा का मेडिकल करा रही है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कोतवाली प्रभारी हेमंत राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें