फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आंधी में उड़ा आशियाना, तिरपाल डाल रह रहे पीड़ित

Tue, 03 Jun 2025 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मझगईं में तिरपाल के नीचे गुजारा कर रहे पीड़ित। संवाद
विज्ञापन
मझगईं। दो सप्ताह पहले आई आंधी में गुरुद्वारे के पड़ोस रहने वाले गुड्डू का टिन शेड उड़ गया था। भीषण गर्मी में अब वह परिवार के साथ तिरपाल डालकर रह रहे हैं। अभी तक उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

निघासन एसडीएम राजीव निगम ने लेखपालों को निर्देश दिए थे कि जल्द ही सर्वे कर रिपोर्ट दे दें, जिससे आंधी-बारिश से प्रभावित लोगों को मुआवजा दिलवाया जा सके। 13 दिन बीतने के बाद भी कार्यवाही आगे नहीं बढ़ी। लेखपाल श्याम किशोर ने बताया कि पतिया फार्म निवासी रंजीत सिंह के छोटे भाई मृतक रक्षपाल सिंह के परिवार को शासन से भेजी गई मुआवजा राशि मिल चुकी है। बाकी प्रभावित लोगों के खाते में सूची स्वीकृत होने के बाद बजट मिलने पर उनको भी मुआवजा राशि दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें