जिले के थानों में हुई पीस कमेटी की बैठक
होली के त्योहार को शांति और सौहार्द से मनाने के लिए जिले के कई थानों में पीस कमेटी की बैठकें हुई। इसमें सभी धर्म और समुदाय के लोगों ने हिस्सा लेकर आपस में शांति और सौहार्द से होली मनाने की अपील की।
पलियाकलां। होली के त्यौहार को लेकर थाने में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन एसडीएम शादाब असलम की अध्यक्षता में हुआ। इसमें शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से होली का त्योहार मनाने की अपील की गई। एसडीएम ने लखीमपुर की घटना को भुलाते हुए आपस में भाईचारा बनाकर शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार निपटाने की अपील की। बैठक में तहसीलदार भगवानदीन वर्मा, एसओ पीके झा, नगर पालिका चेयरमैन केबी गुप्ता, भाजयुमो जिलामंत्री उदयवीर सिंह, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य राजीव शुक्ला, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा, महामंत्री चांद कुमार जैन, अवधेश गुप्ता, अरविंद कुमार, अखिलेश जायसवाल, कुलदीप, दिनेश दीक्षित, आदि मौजूद रहे।
खीरी टाउन। थाना खीरी में सीओ सिटी और एसडीएम सदर ने कस्बे के लेागाें के साथ पीस कमेटी की बैठक की। इसमें लोगों से खुशी के साथ होली मनाने की अपील की। संचालन पूर्व चेयरमैन गुफरान अहमद ने किया। इस मौके पर शोएब अहमद, आसिफ पहलवान, गोपालापुर, झसिया कटिया व हरदासपुर के प्रधान, अतिन शर्मा, ठाकुर अरुण सिंह, इलियास चिश्ती, आफताब खॉ राम प्रकाश, पंडित शर्मा, थाना इंचार्ज जावेद अख्तर, चौकी इन्चार्ज अंसार हुसैन, नीरज सिंह, रिंकू मिश्रा, सईद बेग, साजिद अली आदि लोग मौजूद रहे।
बाकेगंज। कस्बे की पुलिस चौकी में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें चौकी इंचार्ज केके यादव ने लोगों से होली आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की बात कही। इस मौके पर ग्रंट नंबर 10 के प्रधान वीरेंद्र भार्गव जलीस खां, वेद प्रकाश गुप्ता, इरफान अली, कौशल किशोर मिश्र, आजाद आदि मौजूद रहे।