फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मावा के दाम छू रहे आसमान, बाजार से गायब हुआ दूध

विज्ञापन
लखीमपुर होली से पहले बाजार में खूब बिका मावा। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। होली नजदीक आते ही मावा के दाम आसमान छूने लगे हैं। एक सप्ताह पहले 260 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने वाले मावा शनिवार को 380 से 400 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। मावा की मांग बढ़ने के साथ ही दूध भी बाजार से गायब होने लगा है।
विज्ञापन

मावा की बढ़ती मांग से नकली मावा खपाने की कोशिशें भी की जा रहीं हैं, यही कारण है कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने कई दिनों से बाजार में छापे मारने का अभियान भी चला रखा है। यहां बता दें कि शुरुआत के दिनों में बाजार में खराब मावा मिलने पर एफएसडीए ने हजारों का मावा नष्ट कराया था। इसका असर है कि तीन-चार दिनों से खराब या नकली मावा पकड़ में नहीं आया है। हालांकि मावा की बढ़ती डिमांड से पशुपालकों ने दूध के रेट बढ़ा दिए हैं, जिसका असर मावा के रेट पर भी पड़ा है। कारोबारियों ने मावा के रेट दोगुने कर दिए हैं। रविवार और सोमवार तक मावा के रेट में और उछाल आने की संभावना है, जिससे अनुमान है कि मावा 400 रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच सकता है। जानकारों का मानना है कि रविवार को मावा की सबसे ज्यादा डिमांड रहेगी, जिससे इस दिन रेट में और वृद्धि हो सकती है।
-
विश्वसनीय दुकान से खरीदें मावा
होली के चलते मावा की डिमांड कई गुना बढ़ जाती है, जिससे मावा में मिलावट की आशंका रहती है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीमें लगातार अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के नमूने भर रही हैं। खराब मावा को नष्ट कराया जा रहा है। लोग विश्वसनीय दुकान से ही मावा खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कौशलेंद्र शर्मा, अभिहित अधिकारी, एफएसडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें