फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: उम्मीदवारों ने ठोंकी ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पंचायत चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही अब सभी संशय खत्म हो गए। क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने भी हाईकोर्ट के खिलाफ दायर की गई याचिका की सुनवाई करने से इंकार दिया है। अब अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीदवारों ने भी चुनावी मैदान में ताल ठोंक दी है। वहीं ब्लॉकों में नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। शनिवार को कई ब्लॉकों में नामांकन पत्र खरीदने के लिए उम्मीदवारों की भीड़ उमड़ी। सात और आठ अप्रैल 2021 को नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने आरओ और एआरओ को जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं और मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण की तैयारी शुरू हो गई है। होली के बाद पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी प्रथम को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जनपद में दूसरे चरण में 19 अप्रैल 2021 को मतदान कराया जाएगा, ऐसे में उम्मीदवारों के पास भी चुनाव प्रचार के लिए करीब एक पखवाड़े का ही समय है। मगर इस बार होली है। इसी बहाने उम्मीदवार अपने पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास करेंगे, ऐसे में तमाम प्रलोभन दिए जा सकते हैं। तो वहीं प्रशासन ने भी चुनाव आचार संहिता को लागू कराने के लिए कमर कस ली है। प्रत्याशियों के खर्च पर नजर रखी जाएगी और लोग भी चुनाव के संबंध में कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
-
नामांकन पत्र खरीदने के लिए प्रत्याशियों की उमड़ी भीड़
पलियाकलां। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर ब्लॉक में नामांकन प्रपत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। शनिवार को ब्लॉक परिसर में भारी संख्या में संभावित प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। शाम पांच बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री का सिलसिला जारी रहा। प्रधान पद के लिए 121, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 81, बीडीसी पद के 18 नामांकन बिक चुके थे।
विज्ञापन

बांकेगंज। बांकेगंज ब्लॉक में पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की बिक्री शनिवार से शुरू हो गई। इसके लिए ब्लॉक सभागार में तीन काउंटर बनाए गए हैं। बीडीओ एके सिंह ने बताया कि अनारक्षित श्रेणी प्रधान पद के उम्मीदवारों के लिए 300 और आरक्षित 150 के साथ ही अनारक्षित क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का पर्चा 300, आरक्षित के लिए 150 और पंचायत सदस्य अनारक्षित श्रेणी के लिए 150 और आरक्षित वर्ग के लिए 75 रूपये में नामांकन पत्रों का बिक्री मूल्य रखा गया है। शाम तक 21 नामांकन पत्र बिके हैं।
मोहम्मदी। नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए तीन काउंटर बनाए गए हैं। बीडीओ धर्मेश पांडे ने बताया कि सुबह स्रे त्याशियों और उनके समर्थकों का कार्यालय पर आना जाना शुरू हो गया है। होली के बाद नामांकन पत्रों की बिक्री में तेजी आएगी।
निघासन। ब्लॉक में नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए दो काउंटर बनाए गए हैं। आरओ सतेंद्र कुमार ने बताया कि बीडीसी सदस्य के लिए नौ और प्रधान पद के लिए 135 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
मितौली। ब्लॉक पर तीन काउंटर लगाए गए थे। इन तीनों काउंटर पर कुल 129 नामांकन पत्र की बिक्री हुई। बीडीओ चंदन देव पांडे ने बताया कि पहले दिन प्रधान पद के लिए 103, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 24, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए दो नामांकन पत्र की बिक्री हुई।
महेवागंज। फूलबेहड़ ब्लाक मुख्यालय पर पहले दिन ग्राम प्रधान पद के पहले दिन 71 पर्चे बिके। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक काउंटर खुले रहे। एडीओ पंचायत रामाधार ने बताया कि प्रधान पद के 71, क्षेत्र पंचायत के 10 और ग्राम पंचायत सदस्य का एक पर्चा बिका।
ईसानगर। तहसील धौरहरा क्षेत्र के ईसानगर, धौरहरा व रमियाबेहड़ विकास खंडों में नामांकन पत्र बिक्री का कार्य शनिवार को शुरू हो गया। विकास खंड धौरहरा में काउंटरों पर सन्नाटा रहा। जहां प्रधान पद के मात्र 11 नामांकन पत्र बिके वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पद के काउंटरों पर एक भी उम्मीदवार नहीं पहुंचा। वहीं ईसानगर विकास खंड में प्रधान पद के लिए 31 क्षेत्र पंचायत 4 व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 27 नामांकन पत्र बिके। विकास खंड रमियाबेहड़ में प्रधान पद के लिए 45 क्षेत्र पंचायत सदस्य 16 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 12 नामांकन पत्र खरीदे गए। शाम तक कुल 146 नामांकन पत्र बिके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें