फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हिंदुस्तान ट्रांसपोर्ट कंपनी ने जीता गोला कप का खिताब

Fri, 13 Jun 2025 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। 18वें गोला कप डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब बुधवार को हिंदुस्तान ट्रांसपोर्ट कंपनी ने हासिल किया। स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्टेडियम में आयोजित मैच की समाप्ति पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मेडिकल एजेंसी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 50 रनों का लक्ष्य दिया। जवाबी पारी में हिंदुस्तान ट्रांसपोर्ट कंपनी ने धुंआधार प्रदर्शन के साथ आसानी से लक्ष्य को हासिल किया। इसमें आलिका ने चार विकेट झटकने के साथ 12 रन बनाए। आलिका को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज से सम्मानित किया गया।
टूर्नामेंट कमेटी के उपाध्यक्ष मधुसूदन गिरि और मंत्री केके शुक्ल ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कारों दिए। साथ ही स्व. राजेंद्र गिरि स्मारक विजेता ट्रॉफी और स्व. बाबूराम अवस्थी स्मारक उपविजेता ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अमन गिरि ने टीमों को कोको ट्रॉफी और धनराशि देकर सम्मानित किया। मैच में अम्पायरिंग अनवर अली, शिवम अवस्थी, संतोष मौर्य, सौरभ शुक्ल ने और कमेंट्री आयुष्मान, आयुष शुक्ला और राजेंद्र निषाद ने की।
मैच में विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख विमल वर्मा, भाजपा युवा नेता धर्मेंद्र गिरी मोंटी, कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरि, रूपेंद्र वर्मा, रूपेंद्र वर्मा और कपिल भारती समेत कई क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें