हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन के माध्यम से मठ मंदिरो पर कब्जा, जिले में प्रतिबंधित पशुओं की हत्या और तस्करी तथा हिंदू समाज के लोगों का उत्पीडन रोकवाने की मांग की है।
डीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बताया है कि जिले में गोला क्षेत्र के ग्राम भुड़वारा में बड़ पैमाने पर प्रतिबंधित पशुओं की हत्या होती है। इन पर कार्रवाई करने के बजाय प्रशासन खानापूर्ति करता है। इससे हिंदू जनमानस में आक्रोश बढ़ रहा है। किसी भी समय स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है। रविवार को गोला कस्बे के मोहल्ला लक्ष्मीनगर में भुड़वारा के कसाइयों ने सत्तापक्ष का फायदा उठाते हुए एक हिंदू महिला के घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस ने मारपीट करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के बजाय उल्टे पीड़ित पक्ष के विरुद्ध कार्रवाई की। हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं नें बताया है कि पुलिस की भ्रष्ट कार्यशैली के चलते। ग्राम कुठैनिया का एक तस्कर बड़े पैमाने पर पशु तस्करी करता है। इस संबंध में कई बार शिकायत भी की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पशु तस्करी पर रोक लगाई जाए निघासन तहसील के ग्राम पंचायत तिकुनियां के ग्राम प्रधान ने मंदिर की संपत्ति पर पट्टे कर दिए इन्हें तत्काल खारिज किया जाए। गोला क्षेत्र के ग्राम जहानपुर में मंदिर की संपत्ति पर अवैध कब्जा
तत्काल हटाया जाए। हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओ ने राज्यपाल से अपने स्तर से एक कमेटी गठित कर इस पर अंकुश लगाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जिला प्रभारी विपिन मिश्रा, विनय तिवारी, राहुल तिवारी, रामजी शर्मा और रवि रस्तोगी आदि थे।