शहर में आठ फरवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन में साध्वी प्राची और संत कन्हैया दास शामिल होंगे। कार्यक्रम के लिए विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों से संपर्क किया और कार्यक्रम में आने की अपील की।
कार्यक्रम की तैयारियों के लिए विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री बृजेश पांडे ने कस्बा ओयल सहित ग्राम मड़राही, खागी ओयल, सुंसी आदि गांवों का दौरा कर हिंदू समाज के लोगों से सम्मेलन में आने को कहा। ग्राम मड़राही में बृजेश पांडे ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। हिंदू बहन बेटियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। वध के लिए पशुओं की हत्या हो रही है तथा मठ-मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। हिंदुओं की खाली पड़ी जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है। इससे पूरे हिंदू समाज में रोष है। इन सभी कुकृत्यों पर रोक लगाने के लिए 8 फरवरी को मौजी नसीरुद्दीन मेमोरियल हाल के मैदान पर हिंदू सम्मेलन किया जाएगा।
ग्राम मड़राही में प्रतिनिधि भर्ती अभियान की जिम्मेदारी रणधीर सिंह, शत्रोहन लाल वर्मा और रामनवल वर्मा को सौंपी गई। कार्यक्रम में जिला मंत्री सर्वेश पांडे, मोनू मिश्र, बजरंग दल के जिला संयोजक रंजीत वर्मा और शांति स्वरूप पांडे सहित तमाम लोग शामिल थे।