फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तेज रफ्तार क्रेटा कार और बाइक की भिड़ंत, महिला समेत दो की मौत

Mon, 27 Jul 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। निघासन-पलिया मार्ग पर इटाइया चौराहे के पास सोमवार शाम तेज रफ्तार क्रेटा कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर घायल हो गया। टक्कर के बाद बाइक सवार तीनों और कार सड़क किनारे पानी से भरी खंती में जा गिरे। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर सभी को बाहर निकाला। कार सवार मौके से भाग गए। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब 6:30 बजे क्रेटा कार (यूपी-12 बीएस-7975) और टीवीएस रेडियॉन बाइक (यूपी-31 बीएफ-3208) की आमने-सामने भिड़ंत हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने लोकेंद्रपुर थाना मझगई निवासी रामबेटी (65) पत्नी राधेश्याम और सुजीत मौर्य (28) पुत्र लक्ष्मीचंद्र मौर्य को मृत घोषित कर दिया। लोकेंद्रपुर निवासी श्रीराम (42) पुत्र गुलाब की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार भी खंती में जा गिरी थी, लेकिन उसमें सवार लोग भाग गए। कार कौन चला रहा था और उसमें कितने लोग सवार थे, इसका पता नहीं चल सका है। कार पर सत्यमेव जयते लिखा स्टीकर लगा हुआ है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार मुजफ्फरनगर की बताई जा रही है। फरार कार सवारों की तलाश के साथ दुर्घटना के कारणों की जांच और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें