फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तेज रफ्तार बाइक में लग गई भीषण आग... धू-धू कर जले सवार; जिंदा जला एक सवार; दूसरा घायल

Sat, 09 Aug 2025 01:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जिंदा जले युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार बाइक में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक बाइक सवार की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रामापुर इलाके में शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे हुए युवक की जलकर मौत हो गई। वहीं उसका साथी घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवकों की बाइक में अचानक आग लग गई। जब तक दोनों समझ पाते इससे पहले ही एक युवक की मौत हो गई। 

युवक का जिंदा जलते हुए एक वीडियो भी देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है। सदर कोतवाली के मोहल्ला गंगोत्रीनगर निवासी शांतनू वर्मा (27) पुत्र मनमोद सिंह शुक्रवार की देर रात कहीं घूमने के लिए निकला था। 
विज्ञापन


उसके साथ में उसका साथी राहुल भी था। बताते हैं कि जैसे ही शांतनू की बाइक रामापुर तिराहे पर पहुंची कि तभी उसमें आग लग गई। घटना में शांतनू की मौत हो गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें