फरधान। थाना क्षेत्र के गांव खजुहा में शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान गोला सीएचसी में मौत हो गई। गोला पुलिस से जानकारी मिलने पर फरधान पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया।
थाना क्षेत्र के खजुआ गांव निवासी ग्रामीण की 17 वर्षीय पुत्री हाईस्कूल की छात्रा थी। परिवार वालों के अनुसार उसको को मिर्गी की बीमारी थी। उसे आए दिन चक्कर आया करते थे। शुक्रवार की रात इलाज के लिए सीएचसी गोला में दिखाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों की मानें तो छात्रा ने शुक्रवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया था। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की मौत का खुलासा जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। पूरे मामले की जांचकर उचित कार्रवाई की जा रही है।