सिविल कोर्ट के कामकाज की समीक्षा और निरीक्षण के लिए हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति सुधीर सक्सेना बुधवार को अपने स्टाफ के साथ लखीमपुर पहुंचे। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति श्री सक्सेना ने सिविल कोर्ट पहुंचकर नवनिर्मित नलकूप कक्ष, सिविल कोर्ट बिल्डिंग, जिला जजी के अभिलेखों का बरीकी से मुआयना किया। हालांकि पूर्व घोषित निरीक्षण को लेकर सिविल कोर्ट में दीवारों का रंग रोगन, सफाई अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक दिखाई दी, न्यायिक कर्मचारी भी अपनी यूनिफार्म में मुस्तैद नजर आए।
इस दौरान प्रभारी जिला जज जफीर अहमद एडीजे एएन राय, केके शुक्ला, एके पांडेय, हामिदउल्ला, योगिता चंद्रा, हाजी अशरफ अंसारी, एमजी मदार, सीजेएम प्रीति श्रीवास्तव, सिविल जज सीनियर डिवीजन रामनरायन, एसीजेएम अनामिका चौहान, डॉ. दीनानाथ, अच्छेलाल गुप्ता, राहुल प्रकाश सिविल जज देवेंद्र पाल सिंह, जेएम हरकेश कुमार, एसपी आर्या, मृत्युंजय श्रीवास्तव सहित प्रशासनिक अधिकारी राघवराम त्रिपाठी सहित विभिन्न अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। सूत्रों ने बताया कि हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुधीर सक्सेना व उनका स्टाफ यहां 22 फरवरी तक सिविल कोर्ट के कामकाज का व्यापक निरीक्षण करेंगे तथा अपनी रिपोर्ट चीफ जस्टिस को भेजेंगे।