डीएम किंजल सिंह ने स्वाइन फ्लू से निपटने की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने डॉक्टरों को बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए। समस्त एसडीएम को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्र में सीएचसी पर आइसोलोशन वार्ड अलग से बनवाएं, जिसमें सिर्फ स्वाइन फ्लू के संभावित मरीज भर्ती किए जाएं।
स्वाइन फ्लू का कलेक्शन सेंटर जिला चिकित्सालय में बनाया गया है, जिसमें जिला पैथालोजी में जांच के बाद सैंपल जांच के लिए पीजीआई भेजा जाएगा। डीएम ने कहा है कि यदि ज्यादा मरीज मिलते हैं, तो प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों के भर्ती कराने की व्यवस्था रखें। बीएसए को निर्देशित किया गया कि बच्चों को स्वाइन फ्लू से संबंधित जानकारी दें। सीएमओ ने अत्यधिक खांसी आने पर जिला चिकित्सालय स्थित पैथालोजी में जांच कराने की बात कही है। समस्त अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत को फॉगिंग और नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए। वहीं एएसपी को निर्देश दिए गए कि समस्त थानेदारों को अपने क्षेत्र में सुअरों को खुला न घूमने दें। इसके लिए पशुपालकों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएं।