फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों के झुंड ने उजाड़ी ग्रंट नंबर तीन में धान की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग की झोंपड़ी तहसनहस की
विज्ञापन

बांकेगंज। किशनपुर सेंक्चुरी के मड़हा वन ब्लॉक में डेरा डाले नेपाली हाथियों के झुंड ने बृहस्पतिवार की रात जंगल से निकलकर मैलानी रेंज के ग्रंट नंबर तीन गांव के आसपास स्थित खेतों में खूब उत्पात मचाया।
मड़हा जंगल से निकलकर जंगली हाथियों का दल छप्पन चौराहा और सिंगहा होते हुए डीटीआर बफरजोन की मैलानी रेंज के ग्रंट नंबर तीन गांव के पास जा पहुंचा। वहां किसान राजेंद्र, इंदल, शत्रोहन, मदनलाल और मंगू के खेतों में उत्पात मचाते हुए धान की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन

लौटकर मड़हा आते समय सिंगहा के पास बनी वन विभाग की झोंपड़ी को भी तहसनहस कर दिया। शुक्रवार की सुबह भी हाथियों के मड़हा जंगल में होने की सूचना मिली है। डीटीआर बफरजोन के डीडी डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि हाथियों की लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही ग्रामीणों को बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

वन विभाग ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज जंगल से सटे कुरियान गांव के ग्रामीणों को रोड किनारे एक विशालकाय अजगर दिखाई पड़ा। लोगों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर बोरी में बंद किया। रेंजर मैलानी केपी सिंह ने बताया कि रोड किनारे करीब 16 फिट लंबा अजगर मिला है। टीम ने उसे पकड़कर किशनपुर सेंक्चुरी जंगल के खर्चा पुल के पास सुरक्षित छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें