फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हाथियों के झुंड ने की सड़क जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीफंटा। दुधवा-गौरीफंटा मार्ग पर बृहस्पतिवार देर शाम जंगली हाथियों का झुंड आ जाने से करीब आधा घंटा मार्ग अवरूद्ध रहा। इससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हाथियों के हटने के बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन

दुधवा बैरियर से करीब साढ़े तीन-चार किलोमीटर दूर अचानक जंगली हाथियों का झुंड बच्चों समेत सड़क पर आ गया। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहन खड़े रहे। करीब आधे घंटे बाद जंगली हाथियों के झुंड के जंगल में जाने के बाद दोनों तरफ के वाहन निकल सके। उधर हाथियों ने सड़क किनारे लगे कई सांकेतिक बोर्डों को गिरा दिया। बनकटी के वनकर्मियों ने दो-तीन दिन से झुंड आने की वजह से यात्रियों को सावधान रहने के लिए कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें