फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आज सताएगी गर्मी, कल से राहत मिलने की संभावना

Wed, 11 Jun 2025 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बुधवार को बादल छाए रहे, हल्की फुल्की धूप होने से लोगों को राहत मिली, शहर के डीसी मार्ग पर निकलत
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने शुक्रवार से आंधी व बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया है। बुधवार को पूरे दिन बीच-बीच में हल्के बादल छाने से चिलचिलाती धूप से थोड़ी राहत मिली, लेकिन उमस पूरे दिन बरकरार रही।
विज्ञापन


बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री, जबकि न्यूनतम पारा 28 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से ही बीच-बीच में हल्के बादल आसमान में आते-जाते रहे। इससे धूप ने तो ज्यादा परेशान नहीं किया, लेकिन पूरा दिन उमस भरी गर्मी बरकरार रही। उमस की वजह से पंखे भी गर्म हवाएं उगल रहे हैं। बिना कूलर व एसी के लोगों को सुकून नहीं मिल रहा। आमतौर पर शहर की मुख्य सड़कों व बाजार में होने वाली चहल पहल थमी रही। जरूरी काम के लिए लोग घरों से बाहर निकले।
शाम को मौसम सामान्य हुआ तो सड़कों पर चहल-कदमी दिखाई दी। हालांकि आईएमडी के मुताबिक बृहस्पतिवार को मौसम और गर्म रहेगा। शुक्रवार से आंधी-बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार से गरज-चमक के साथ हल्की बारिश व 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन


हल्की बूंदाबांदी और हवाओं से मिली राहत

मैलानी। बुधवार को आसमान में सुबह से छाए बादलों और तेज हवाओं के बीच सुबह हल्की बूंदाबांदी से पिछले तीन-चार दिनों से पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिली। तीन-चार दिनों से दिन में तेज धूप निकलने और हवा न चलने से तापमान में हुई बढ़ोतरी से लोगों को न दिन में चैन था और न ही रात को सुकून मिल रहा था। गर्मी और उमस के चलते लोगों की नींद तक पूरी नहीं हो पा रही थी। बुधवार को तेज धूप और गर्मी से थोड़ी बहुत राहत जरूर मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें