जिला जज मुकेश मिश्र के अवकाश पर होने के कारण मंगलवार को सुनवाई नहीं हो पाई।उनके अवकाश पर रहने के कारण पत्रावली प्रभारी जिला जज सुनील कुमार वर्मा के पास भेजी गई, उन्होंने मामले की सुनवाई के लिए 16 जुलाई की तारीख नियत की है।
लखीमपुर के तिकुनिया हिंसा मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्र समेत 13 अन्य आरोपियों के खिलाफ जिला अदालत में मंगलवार को भी आरोप तय नहीं हो सके। जिला जज मुकेश मिश्र के अवकाश पर होने के कारण मंगलवार को सुनवाई नहीं हो पाई। प्रभारी जिला जज के रूप में डीजे सुनील कुमार वर्मा ने मामले की सुनवाई के लिए 16 जुलाई की तारीख निर्धारित की है। इस दिन अदालत में आशीष मिश्र मोनू के अधिवक्ता अवधेश सिंह की ओर से डिस्चार्ज एप्लीकेशन पर बहस होगी।
विज्ञापन
डीजीसी अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि आरोप तय करने को लेकर आशीष मिश्र मोनू की ओर से पेश हुई डिस्चार्ज एप्लीकेशन पर मंगलवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी। जिला जज मुकेश मिश्र के अवकाश पर रहने के कारण पत्रावली प्रभारी जिला जज सुनील कुमार वर्मा के पास भेजी गई, उन्होंने मामले की सुनवाई के लिए 16 जुलाई की तारीख नियत की है। इस दौरान सुनवाई में आरोपी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हाजिर हुए।