लखीमपुर खीरी। पिछले कुछ दिन से जिले में निरंतर कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। शनिवार को आठ और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। हालांकि जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या कम होकर 90 रह गई है मगर रोजाना मिल रहे संक्रमितों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि शनिवार को 848 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें छह पॉजिटिव मिले। एक एंटीजन एवं एक निजी लैब की जांच में संक्रमित मिला। अधिकारियों ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए प्रोटोकॉल का पालन करने ही सबसे बेहतर उपाय है। इसलिए इसमें किसी प्रकार की कोताही न करें। कोरोना की रफ्तार एक बार फिर बढ़ रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रोजाना आठ से दस संक्रमित मिल रहे हैं। कोरोना पॉजिटिव की बढ़ती संख्या के बीच लापरवाही मुसीबत बन सकती है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव का सबसे बेहतर उपाय प्रोटोकॉल का पालन करना है। इसलिए घर से बाहर बिना मास्क लगाकर न निकलें और बाजार आदि भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
2 एलकेएच 5
सदर चौराहा : शनिवार सुबह सदर चौराहे पर तमाम लोग खड़े थे, लेकिन न तो इनके बीच सामाजिक दूरी थी और न ही मास्क लगाए थे। जबकि ऐसे में संक्रमण फैलने की संभावना ज्यादा रहती है।
2 एलकेएच 5
महिला अस्पताल की ओपीडी
महिला अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए महिलाएं लाइन में लगी थी। न तो इनके बीच सामाजिक दूरी थी और न ही मास्क लगाए थी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच यह लापरवाही इनके घरवालों तक के लिए मुसीबत बन सकती है।
2 एलकेएच 7
खपरैला बाजार
खपरैला बाजार में दिन भर भीड़ भाड़ रहती है। मगर, न तो दुकानदार मास्क लगाते हैं और न ही खरीदारी करने आई महिलाएं और बच्चे। जबकि इस तरह की लापरवाही संक्रमण फैलने का कारण बन सकती है।
जिले में अब तक मिले संक्रमित- 6105
स्वस्थ्य हुए- 6006
जिले में एक्टिव केस- 90
टीकाकरण और जागरूकता ही है बचाव
कोरोना से बचाव का एक ही उपाय है कि दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी नियम का पालन सभी लोग करें। जिन लोगों ने अब तक दूसरी एवं एहतियाती डोज नहीं लगवाई है। नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर उसे अवश्य लगा लें।
- डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, सीएमओ