लखीमपुर खीरी में एएनएम ट्रेनिंग सेंटर पर शैक्षिक प्रपत्रों का सत्यापन करातीं अभ्यर्थी।
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। एएनएम पद के लिए चल रही शैक्षिक प्रपत्र सत्यापन कार्य में अब तक 1163 महिलाएं शामिल हुई हैं। प्रदेश मुख्यालय से जिले को 2209 अभ्यर्थियों की सूची भेजी गई थी। जिले में एएनएम के 197 पद हैं। प्रपत्र सत्यापन का सोमवार को अंतिम दिन है।
जिला प्रोग्राम मैनेजर डीपीएम अनिल यादव ने बताया कि जिले में एएनएम के 197 पद के सापेक्ष 2209 अभ्यर्थियों की सूची भेजी गई थी। इनके प्रपत्रों का सत्यापन कार्य एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में छह अक्तूबर को प्रारंभ हुआ था। सोमवार को इसका अंतिम दिन है। पिछले दस दिनों में 1163 महिलाओं ने शैक्षिक प्रपत्रों का सत्यापन कराया है। उन्होंने बताया कि शुरूआती दिनों में सत्यापन के लिए काफी भीड़ रही, लेकिन पिछले तीन-चार दिन से काफी कम अभ्यर्थी सत्यापन के लिए आ रहे हैं। डीपीएम ने बताया कि सत्यापन कार्य के लिए रोजाना 280 लोगों को बुलाया जाता था। जिन लोगों ने अभी तक सत्यापन नहीं कराया है वे सोमवार शाम पांच बजे तक एएनएम ट्रेनिंग सेंटर पहुंचकर सत्यापन अवश्य करा लें। इसके बाद सत्यापन का मौका मिलेगा।