फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण: दिल्ली में बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट

विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर जिले का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। संक्रमण की रोकथाम के लिए नसीरुद्दीन मौजी भवन में जांच शिविर लगा है। साथ ही दुकानों पर काम करने वालों की जांच के लिए चौराहों पर कैंप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सर्दी के मौसम में कोरोना ने फिर से दिल्ली में पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। इसको लेकर बॉर्डर के शहरों में अलर्ट जारी हो गया। मगर, जिले में दिल्ली से आने जाने वालों पर न तो रोक ही है और न ही आने पर उनकी जांच हो रही है। ऐसे में जिले की स्थिति भी संक्रमण के मामले में गड़बड़ा सकती है। हालांकि जिले में अब लोग लापरवाही भी बरतने लगे हैं। न तो घर से मास्क लगाकर निकल रहे हैं और न ही बाजार में सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। उधर दिल्ली से लोगों का आवागमन भी जारी है। बता दें कि जिले से दिल्ली के लिए रोजाना दर्जनों बसें जाती है। इसमें रोडवेज के साथ निजी बसें भी शामिल हैं। बताते हैं कि इनसे आने वालों की न तो जांच होती है और न ही बसों को सैनिटाइज कराया जाता है। इस तरह की बरती जा रही लापरवाही जिले वासियों के लिए आने वाले दिनों में भारी पड़ सकती है।
.......
कोरोना को लेकर महकमा पूरी तरह अलर्ट है। जांच के लिए नसीरुद्दीन मौजी मैदान में शिविर लगा है। साथ ही चौराहों पर कैंप लगाकर दुकानदार और उनके यहां काम करने वालों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. मनोज अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें