फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ की एक दुकान में हजारों की चोरी, दूसरी में कोशिश

विज्ञापन
सराफा दुकान का खाली पड़ा शोकेस। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दिवाली के बाद कई दिन बाजार बंद रहने से मौका ताड़कर चोरों ने खपरैल बाजार में एक सराफ और जूता-चप्पल की दुकान के ताले तोड़ डाले। सराफ की दुकान का शोकेस तोड़कर चोरों ने करीब 20 हजार कीमत की चांदी पार कर दी, लेकिन सेफ के लॉकर के ताले नहीं तोड़ पाए जिससे बड़ी वारदात होने से बच गई। वहीं जूता-चप्पल की दुकान से चोर सामान नहीं ले जा सके। दोनों मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

खपरैल में सुधीरकांत बरनवाल सराफ की दुकान के चोरों ने सोमवार की रात में पांच ताले तोड़ डाले, जिसके बाद सेफ के लॉकर के ताले तोड़ने का काफी प्रयास किया। इस दौरान पुलिस गश्त की आहट पाकर चोरों ने जल्दबाजी में शोकेस का शीशा तोड़कर उसमें रखे 20 हजार कीमत की चांदी के सामान चोरी कर मौके से भाग निकले। अगले दिन मंगलवार को दुकान खोलने आई रुचि बरनवाल को मेन गेट खुला मिला, अंदर सामान बिखरा पड़ा मिला। इस पर उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, तो पुलिस ने मौका मुआयना किया। इसी सराफ की दुकान के सामने स्थित रामजी पुरी की जूता-चप्पल की दुकान के ताले सोमवार की रात को तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया था, लेकिन चोर कुछ सामान ले जाने में सफल नहीं हुए थे। उधर, प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
खमरिया में चोरों ने उड़ाई नकदी समेत लाखों के जेवर उड़ाए
ईसानगर। रिपोर्टिंग पुलिस चौकी खमरिया में बाबूराम यादव के मकान के ताले तोड़कर चोरों ने नकदी व जेवर पर हाथ साफ कर दिया। गृहस्वामी बाबूराम यादव ने बताया कि बहू दीपावली मनाने अपने परिवार समेत पैतृक गांव फूलपुर गोनिया गई थी। बुधवार को सुबह वापस आने पर चोरी की जानकारी हुई। पीड़िता लक्ष्मी देवी ने बताया कि चोर घर में रखे सोने के कुंडल, अंगूठी, झाला, नथनी व चांदी की पायल समेत 25 हजार की नकदी चुरा ले गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। कार्यवाहक चौकी प्रभारी ओमप्रकाश सरोज ने बताया कि चोरी की सूचना मिली थी। पुलिस जांच कर रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें