फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: होली पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पताल में 24 घंटे ऑन रहेगी इमरजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। होली के मद्देनजर इस बार स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। होली के दिन चिकित्सकों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है। अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी।
विज्ञापन

होली पर दुर्घटनाएं व सड़क हादसे अधिक होते हैं। ऐसी किसी अप्रिय घटना की आशंका को लेकर जिले में होली के पर्व पर स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। होली के दिन जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, जिले की सभी सीएचसी, पीएचसी सहित नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। होली के दिन ओपीडी नहीं होगी, लेकिन इमरजेंसी सेवाओं को चालू रखा जाएगा। चिकित्सक इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को देखकर उनका इलाज करेंगे।
-
होली के दिन ओपीडी बंद रहेंगी, लेकिन इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। चिकित्सकों की छुट्टी इसिलिए रद्द की गई हैं, ताकि यदि कोई मरीज होली के दिन आता है तो उसका इलाज किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. ज्योति मेहरोत्रा, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें