फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवाना हो गए मुख्य सचिव,  रहा बाघ न देखने का मलाल

Mon, 30 May 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
विज्ञापन
बाद्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किशनपुर में भी नहीं हो पाए बाघ के दीदार
विज्ञापन

शनिवार को यहां परिवार के साथ दुधवा भ्रमण को आए मुख्य सचिव आलोक रंजन सोमवार की सुबह रवाना हो गए। उन्हें किशनपुर में भी बाघ के दीदार नहीं हो पाए, जिसका उन्हें मलाल रहा।
विज्ञापन

मुख्य सचिव श्री रंजन परिवार के साथ शनिवार को प्लेन से मुजहा हवाई पटटी आए थे और यहां दुधवा नेशनल पार्क गए थे। शाम को उन्होंने किशनपुर टाइगर रिजर्व का भ्रमण किया। यहां उन्होंने किशनपुर के अलौकिक वातावरण को देखा। इसके बाद वह वापस दुधवा पहुंचे और विश्राम के बाद रविवार को उन्होंने परिवार के साथ दुधवा नेशनल पार्क का भ्रमण किया। यहां उन्होंने जंगली हाथियों के झुंड को देखा और तमाम हिरन भी देखे लेकिन उनको बाघ के दीदार नहीं हो पाए। इसके बाद उन्होंने हाथी की सवारी की और गैंडे देखे। इस दौरान उन्हें बाघ नहीं दिखाई दिया, जिसका उन्हें मलाल भी रहा। इसके बाद वह रविवार को फिर से किशनपुर पहुंचे और वहां उन्होंने जंगल का भ्रमण किया। बताया गया है कि यहां भी उनको बाघ के दीदार नहीं हो सके। देरशाम वह वापस दुधवा आ गए और वहां विश्राम कर सुबह करीब 7.30 बजे रवाना हो गए। इस दौरान तमाम अधिकारी साथ रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें