फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल एप से खाद बिक्री पर रहेगी सरकार की नजर

Mon, 30 May 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
थोक और खुदरा व्यापारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
प्रतिदिन खाद बिक्री को एप पर करना होगा अपलोड
 खाद (उर्वरक) बिक्री पर नजर रखने के लिए भारत सरकार ने मोबाइल एप विकसित किया है, जिससे शहर से लेकर गांव तक किसानों को बिक्री की जाने वाली खाद पर सरकार नजर रखेगी। इसके पीछे सरकार की मंशा उर्वरक पर दी जाने वाली सब्सिडी के दुरुपयोग को रोकना है। इस एप के प्रयोग के लिए फुटकर और थोक व्यापारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद व्यापारी खाद बिक्री की सूचना प्रतिदिन मोबाइल एप पर अपलोड करेंगे। 
मोबाइल बेस्ड फर्टिलाइजर मैनेजमेंट सिस्टम (एमएफएमएस) को लागू करने के लिए कृषि विभाग सभी थोक और फुटकर खाद व्यापारियों को उनके मोबाइल में एप्लीकेशन लोड करेगा। थोक विक्रेता द्वारा फुटकर व्यापारी को खाद बिक्री करने पर सूचना अपलोड करनी होगी। इसके बाद फुटकर व्यापारी खाद खरीदने से लेकर किसानों को बिक्री की गई खाद की सूचना मोबाइल एप पर अपलोड करेंगे। यह एप जावा और एंड्रायड मोबाइल पर काम करेगा। जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि जल्द ही आईवीआरएस नंबर भी चालू किया जाएगा, जिस पर भी व्यापारी प्रतिदिन खरीद और बिक्री की सूचना दर्ज करा सकेंगे। जिले में इस समय 971 थोक और फुटकर खाद लाइसेंसी व्यापारी है। 
विज्ञापन

 
दो पालियों में दिया जाएगा प्रशिक्षण 
लखीमपुर और नकहा ब्लाक क्षेत्र के खाद व्यापारियों को उप कृषि निदेशक कार्यालय के सभागार में नौ जून 2016 को दो पालियों पूर्वाह्न 11 बजे और अपराह्न दो बजे से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी स्थान पर 10 जून को दो पालियों में बेहजम और फूलबेहड़ क्षेत्र के व्यापारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। गोला क्षेत्र के व्यापारियों को उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय गोला में 21 जून को और बांकेगंज और बिजुआ ब्लाक के व्यापारियों को 22 जून को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मोहम्मदी, पसगवां और मितौली ब्लाक के व्यापारियों को मोहम्मदी स्थित कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय में 23 और 24 जून को प्रशिक्षण दिया जाएगा। धौरहरा, ईसानगर और रमियाबेहड़ ब्लाक के व्यापारियों को कृृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय धौरहरा में 27 जून को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जबकि निघासन और पलिया ब्लाक के व्यापारियों को कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय निघासन में 28 जून को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
विज्ञापन

 
प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए सभी दुकानदारों को सूचना भेजी गई है। प्रशिक्षण में भाग न लेने वाले दुकानदारों को निष्क्रिय मानते हुए उनके लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। 
-अमर सिंह, जिला कृषि अधिकारी 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें