फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्टफुलनेस के शिविर में सीखा ध्यान

Mon, 20 Jun 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
yog - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर के उपलक्ष्य में लगाया तीन दिवसीय शिविर
विज्ञापन

चेन्नई की हार्टफुलनेस संस्था के तीन दिवसीय शिविर में पहले दिन काफी संख्या में साधकों ने सहज मार्ग ध्यान की प्रक्रिया सीखी है।
कृषक समाज इंटर कॉलेज में सोमवार से शुरू हुए ध्यान शिविर में प्रशिक्षक संतोष सिंह प्रभात कुमार, राकेशचंद ने बताया कि अपनी वास्तविक प्रकृति को प्रसन्न और पुलकित अवस्था को महसूस करना और उसे अपने हृदय में अनुभव करना ही हार्टफुलनेस है।
इस प्रक्रिया से हम अपने दिल की आवाज सुनकर अपनी अंत:प्रेरणा का अनुसरण कर अपने जीवन पर पूर्ण नियंत्रण प्राप्त कर सकते हैं। हृदय पर ध्यान करके मन और हृदय के बीच एकरूपता लाने का अभ्यास करते हैं। उन्होंने साधकों को सुखासन में बैठकर आंख बंद कर हाथ पैरों की उंगलियां घुमाकर उन्हें तनावमुक्त होने का विचार करने को कहा। उसके बाद उन्होंने घुटनों पंजो को ढीला कर धरती से ऊपर ऊर्जा जाना महसूस कराया। शरीर के सभी अंगों को ढीला छोड़कर शरीर को हल्का होने और आराम का सुखद अहसास होने का अनुभव कराया। साधकों में सुरेश अग्रवाल, महेश पटवारी, कृष्ण गोपाल राजपूत, प्रमोद गुप्ता नोटरी, रामकृष्ण राजपूत, शिखा, दीपा, ज्योत्सना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


शिविर में कराया ध्यान, साधना और प्रवचन
गोला गोकर्णनाथ। श्रीकृष्ण ध्यान योग साधना पीठ के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रुद्र महायज्ञ, ध्यानयोग, साधना शिविर, प्रवचन, सत्संग कराया गया।
नीलकंठ मैदान में पीठ के संस्थापक किंकर हरिबोल जी महाराज ने ध्यानयोग, अमोघ आसन, कटिबद्ध पद्मासन कराए। पंडित सुरेश शास्त्री ने भरत और राम के भ्रातत्व प्रेम अनुराग पर चर्चा की। वृंदावन के संत प्रहलाद शरण जी महाराज ने राजा मनु की कर्तव्यपरायणता बताई। इस मौके पर आयोजक मंडल के हरेकृष्ण मिश्र, पंडित विनोद पांडे, रामकृष्ण मिश्र, सरोज यादव, राजेश गुप्ता, हरेराम, श्रीप्रकाश सिंह, उमाशंकर शुक्ल, हरिप्रसाद दीक्षित, दीप बाजपेयी, राम मनोहरलाल अवस्थी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिविर आज
पलियाकलां।  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को योग शिविर का आयोजन बल्लभदास पेट्रोल पंप के पास प्रेसीडेंसी पार्क में होगा।  करो योग-रहो निरोग के नारे के साथ आयोजित इस शिविर में लोगों को योग क्रियाओं से रूबरू कराने के अलावा उनके स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था भी की गई है। युवा  समाज सेवा समिति के तत्वावधान में होने वाले शिविर के बारे में समिति के  गौरव गुप्ता ने बताया कि शिविर सुबह पांच से 6.30 बजे तक चलेगा। इसमें योग चिकित्सक माधव शर्मा और चंचल त्यागी भी मौजूद रहेंगे। इसमें हृदय रोग, कोलस्ट्रोल, मधुमेह, कैंसर,  मोटापा, गठिया, अस्थमा आदि से बचाव के लिए भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें