लखीमपुर खीरी। जिले में शुक्रवार को तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह से ही सूरज के तीखे तेवर देखने को मिले। दोपहर होते-होते सड़कों पर आवाजाही कम हो गई और लोग छांव की तलाश करते नजर आए। गर्म हवाओं और उमस के कारण लोगों को पसीने से राहत नहीं मिली।
जून की शुरूआत भले ही बारिश की हल्की फुहारों के बीच हुई हो, लेकिन चिलचिलाती गर्मी और लू के थपेड़ों को जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भीषण गर्मी की वजह से शुक्रवार को बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर दोपहर के समय सन्नाटा जैसा माहौल रहा।
दोपहर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंच गया। उमस की वजह से दिन भर पसीना निकलने से लोग बेचैन रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। किसानों और मजदूरों को खेतों में काम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं रात में न्यूनतम पारा 28.4 रहा, जिससे लोग रात में गर्मी से बिलबिला रहे हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, तीन दिनों जिले में लेकर यलो अलर्ट है। ऐसे में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं नजर आ रहे हैं।
-
पिछले एक सप्ताह में यह रहा तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
12 जून :: 37 25
13 जून :: 39 25.8
14 जून :: 39 28
15 जून :: 39 27
16 जून :: 39.2 27
17 जून :: 39 28.4
18 जून :: 40 28
19 जून :: 41 28.4