दौड़ में हिस्सा लेतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
पब्लिक इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का पहला दिन
गोला गोकर्णनाथ। नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज में सोमवार से तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह शुरू हुआ है। इस दौरान विद्यार्थियों ने दौड़ में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कॉलेज के मैदान पर वार्षिक खेलकूद समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्य केके शुक्ल ने खेल ध्वज फहरा कर किया। इसके बाद खेलकूद प्रतियोगिताएं तीन वर्गों सीनियर, जूनियर और सब जूनियर वर्ग में बालक और बालिका वर्ग के बीच कराई गईं।
सीनियर वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में हरिओम, रूबल प्रीति कौर प्रथम, अजय कुमार और गोल्डी द्वितीय, अभय प्रताप और शिवानी तृतीय, जूनियर वर्ग में अजीत और अनन्या प्रथम, विवेश कुमार और गुल्पशा द्वितीय, रियाज अली और अनुराधा तृतीय, सब जूनियर 600 मीटर दौड़ में रेहान और जोइना प्रथम, युगनेश सिंह और संध्या राज द्वितीय, अंकित कुमार और सौम्या तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य अवधेश कुमार मिश्र, दिनेश राज, बृजेश मिश्र, पुष्पेंद्र मिश्र, बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।