नीमगांव थाना क्षेत्र के टिकौला बाजार में शुक्रवार की देर शाम गन्ने के ओवरलोड ट्रक में फंसकर बिजली का तार टूट गया, जिससे गुस्साए लोगों ने हंगामा किया। पुलिस के समझाने पर लोग माने।
बरुई गन्ना तौल सेंटर से गन्ना भरकर कुंभी चीनी मिल जा रहे एक ओवरलोड ट्रक की चपेट में आकर नीमगांव थाना क्षेत्र के टिकौला गांव के पास बिजली का तार टूट कर सङ़क पर गिर गया। इस पर ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने तार जुड़वाने की मांग करते हए ट्रक को रोक लिया और जाम लगाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शांत किया। इससे करीब एक घंटे तक सङ़क जाम की स्थिति बनी रही।