फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आधा अधूरा विकास, इलाका अब भी कीचड़ और गंदगी से जूझ रहा

Fri, 05 Sep 2025 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सर्वेश
विज्ञापन
मोहम्मदी। कस्बे के मोहल्ला बसविरबा में विकास कार्य आधे-अधूरे होने से निवासियों में नाराजगी है। नाली निर्माण न होने से यहां का रास्ता हमेशा कीचड़ से भरा रहता है। बरसात के मौसम में हालात ज्यादा खराब हो जाते हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि मोहल्ले के दक्षिण गुलौली रोड से पूरब की ओर स्थित पासी समाज के इलाके में आज भी पुराना खड़ंजा पड़ा है। यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है, जबकि मोहल्ले के दूसरे हिस्से में नाली और इंटरलॉकिंग की व्यवस्था पहले से है। निवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।
गंदगी और जलभराव से बच्चों व बुजुर्गों में बीमारी का खतरा है। लोगों ने बताया कि मोहल्ले की गलियों में बड़ी-बड़ी घास जमी हुई है। कीड़े-मकोड़े निकलने का डर बना हुआ रहता है। मोहल्ले के कई इलाकों में न गली है और न ही नालियां हैं। इस कारण जलभराव होता है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि सरकार और प्रशासन को इस मामले में प्राथमिकता से कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
-

रास्ते पर हमेशा कीचड़ रहता है। इससे न केवल आने-जाने में दिक्कत होती है, बल्कि मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है।
- रामकुमार, स्थानीय निवासी


जब तक यह इलाका ग्राम पंचायत में था, तब तक सफाई और रखरखाव की व्यवस्था ठीक थी। नगरपालिका सीमा विस्तार में शामिल होने के बाद से विकास कार्य ठप हैं।

- सर्वेश, स्थानीय निवासी

पूरे मोहल्ले में नाली और इंटरलॉकिंग निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। फाइल लखनऊ में स्वीकृति के लिए लगी है। धनराशि जारी होते ही सभी विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

- संदीप मेहरोत्रा, अध्यक्ष, नगरपालिका, मोहम्मदी

सर्वेश

सर्वेश

सर्वेश

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें