फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जलभराव वाले स्थान पर बने हाट बाजार, आंगनबाड़ी केंद्र, बदली तस्वीर

Sun, 17 May 2026 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
हरदी गांव में बना आंगनबाड़ी केंद्र।-संवाद
विज्ञापन
धौरहरा। बाढ़ प्रभावित व अति पिछड़े गांवों की तस्वीर बदली नजर आ रही है। जहां पहले जलभराव व गंदगी रहती थी, अब वह स्थान अकर्षक बन गए हैं। कहीं हाट बाजार बनाए गए तो कहीं आंगनबाड़ी केंद्र गांव को एक नई तस्वीर देने का काम किया है। इतना ही नहीं आसपास के प्राथमिक विद्यालय भी रंग-बिरंगे हो गए, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षक करते हैं।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना के तहत देवीपुरवा, बबुरी, शेरपुर, अदलीशपुर, हरदी और नयागांव में नए आंगनबाड़ी केंद्र तैयार किए गए हैं। इन केंद्रों को रंग-रोगन कर आकर्षक रूप दिया गया है। मनोरंजन के लिए झूले लगाए गए। दीवारों पर कार्टून चित्र उकेरे गए हैं, जो काफी आकर्षित लग रहे।
कटैलापुरवा और भरेहटा के प्राथमिक विद्यालयों को निजी स्कूलों की तर्ज पर सजाया-संवारा गया है। दीवारों पर रंगीन पेंटिंग और आकर्षक वातावरण से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ रही है। महादेव अमेठी गांव में पार्क का निर्माण कराया गया है। बच्चों के लिए किचन सेट और अन्य सुविधाएं भी विकसित की गई हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इन विकास कार्यों से गांवों की पहचान बदल रही है और लोगों में उत्साह का माहौल है। शासन की योजनाओं के तहत विकास कार्यों से गांवों की सूरत बदलने लगी है। बीडीओ संदीप कुमार तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए हाट बाजार का निर्माण कराया गया है। आकर्षित करने के लिए सेल्फी प्वाइंट सहित काफी कार्य कराए गए हैं।

विकास कार्यों में खर्च हुए 115.95 लाख
सरसवा के आंगनबाड़ी, हाट बाजार पार्क बनाने में मनरेगा कन्वर्जन से 115.95 लाख खर्च हुए हैं। इसको बनाने में 102 पुरुष व 15 महिलाओं को स्वरोजगार मिला है। वहीं भरेहटा, बबुरी, कटैलापुरवा, हरदी गांवों में नए और सुन्दर आंगनबाड़ी केंद्र बनने से बाल वाटिका, बाल पोषण आदि नवाचार सुविधा होने से बच्चों की संख्या में 20 प्रतिशत इजाफा हुआ है। महादेव गांव में बने पार्क में ही कम्पोजिट विद्यालय बना है। खेल कूद की सामग्री, खेल मैदान, माडल एमडीएम किचन सेड जिसमें सीमेंटेड़ डाइनिंग टेबल स्वच्छ, स्वच्छ पेयजल, शौचालय आदि की सुविधा है।

वर्जन
गुदरिया, करौंहा, डिहुआ कलां, राम लोक, खगियापुर, चहमलपुर, गुलरिया, शेरपुर, नयागांव, अमेठी में नए आंगनबाड़ी केंद्र, रायपुर, हरदी, नयागांव, शाहपुर, अदलीशपुर में अन्नपूर्णा भवन बनाएं जाएगें। वहीं बाढ़ प्रभावित इलाकों में जलनिकासी के लिए नाले भी बनेगे।
विज्ञापन

-संदीप कुमार तिवारी, बीडीओ धौरहरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें