जिम में इस तरह की होंगी आधुनिक मशीनें। फाइल फोटो
लखीमपुर खीरी। लालपुर स्टेडियम में आधुनिक जिम खोला जाएगा। इसको लेकर खेल विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। बजट की स्वीकृति मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। बताया जा रहा है कि जिम के लिए 87 लाख की लागत से मशीनें खरीदी जाएंगी।
शहर से करीब सात किलोमीटर दूर स्टेडियम का 14 करोड़ की लागत से कायाकल्प कराया जा रहा है। उप क्रीड़ाधिकारी इरफान ने बताया कि शहर से काफी दूर होने से यहां पर काफी कम खिलाड़ी व युवा आते हैं।
स्टेडियम में सुविधाएं बढ़ेंगी तो यहां उनकी संख्या भी बढ़ेगी। पहले कायाकल्प का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसकी स्वीकृति के बाद बजट जारी होते ही काम शुरू हो चुका है। अब जिम का प्रस्ताव भी शामिल किया गया है। इसके तहत चेस्ट प्रेस मशीन, लैट पुल-डाउन मशीन, लेग एक्सटेंशन मशीन, केबल मशीन, बैठे हुए लेग कर्ल मशीन, केबल बाइसेप्स बार, लटकते हुए पैर उठाना, डंबल, रोइंग मशीन आदि खरीदी जाएंगी।