फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 28 तक काउंसलिंग, उमड़ रही विद्यार्थियों की भीड़

Thu, 24 Jul 2025 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
हेल्प डेस्क पर समस्याओं का समाधान करते प्रो. सुभाष चंद्रा। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त महाविद्यालय में स्नातक और परास्नातक के विभिन्न विषयों में दाखिले के लिए पहली योग्यता सूची जारी हो चुकी है। ऐसे में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की भीड़ काउंसलिंग के लिए उमड़ रही है। उनकी हेल्पडेस्क पर तैनात सहयोगी मदद कर रहे हैं। 28 जुलाई तक काउंसलिंग की जाएगी।
विज्ञापन

महाविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए हर साल भीड़ उमड़ती है। अच्छे अंक लाने वाले युवाओं को तो पहली या दूसरी योग्र्यता सूची में स्थान मिल जाता है, लेकिन 50 प्रतिशत से अधिक अंकों से उत्तीर्ण होने के बाद भी कई विद्यार्थी प्रवेश से वंचित रह जाते हैं। उन्हें प्राइवेट कॉलेजों की ओर रुख करना पड़ता हैं, जिससे उन्हें मोटी फीस देने के साथ ही लंबी दूरी भी तय करनी पड़ती है।
प्रवेश लेने के लिए आने वाले प्रवेशार्थियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए कॉलेज में हेल्पडेस्क भी है। यहां पर बच्चों की प्रवेश से संबंधी किसी भी समस्या का समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन

हेल्प डेस्क पर प्रो. सुभाष चंद्रा संयोजक नियुक्त किए गए हैं। प्रो. ज्योति पंत, डॉ. अमित सिंह, सतेंद्र पाल सिंह, मोहम्मद नजीफ, धर्म नारायण तथा सौरभ वर्मा इस प्रकोष्ठ के सदस्य हैं। प्रोफेसर सुभाष चंद्रा ने बताया कि हेल्प डेस्क का कार्य छात्र-छात्राओं की महाविद्यालय में प्रवेश संबंधी समस्याओं व शंकाओं का समाधान करना है। प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल ने बताया कि काउंसलिंग के लिए छात्र-छात्राएं पहुंच रहे हैं, उन्हें किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए कर्मचारियों को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें