फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: न्याय महापंचायत में गुरुनाम सिंह चढ़ूनी बोले- अजय कुमार मिश्र टेनी की बर्खास्तगी नहीं, गिरफ्तारी चाहिए

Sun, 14 Nov 2021 06:45 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर खीरी

सार

चढूनी पूरनपुर नगर से चार किलोमीटर दूर असम हाईवे पर हरसिंपुर में रविवार को लखीमपुर न्याय महापंचायत में संबोधित कर रहे थे। इस किसान पंचायत में यूपी और उत्तराखंड के किसान शामिल हुए।
विज्ञापन
अजय मिश्र टेनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर के पूरनपुर में भकियू चढ़नी के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि तिकुनिया कांड पर न्याय के लिए किसानों की आवाज को बुलंद किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी नहीं, किसानों को गिरफ्तारी चाहिए, क्योंकि वे तिकुनियाकांड के आरोपी हैं। 

विज्ञापन


जब तक अजय मिश्र टेनी अपने पद पर हैं तब तक न्याय नहीं हो पाएगा। चढूनी पूरनपुर नगर से चार किलोमीटर दूर असम हाईवे पर हरसिंपुर में रविवार को लखीमपुर न्याय महापंचायत में संबोधित कर रहे थे। इस किसान पंचायत में यूपी और उत्तराखंड के किसान शामिल हुए। देर शाम तक पंचायत चली। इसमें न्याय के लिए आंदोलन जारी रखने का एलान किया गया। 

उन्होंने कहा कि यह आजादी की दूसरी लड़ाई है। आजादी की लड़ाई अंग्रेजों को भगाने की थी। दूसरी लड़ाई काले अंग्रेजों से हक लेने की है। अंग्रेजों ने काले अंग्रेजों के मुकाबले कुछ नहीं लूटा। बाबा रामदेव ने कहा था कि चार सौ करोड़ काला धन विदेशों से वापस आएगा। 15-15 लाख लोगों के खातों में पहुंचेगे। किसी के खाते में आए क्या। रुपया नेताओं का निकला। तब बीजेपी ने चुप्पी साध ली। कहा कि चंबल के डाकू किसी-किसी को ही लूटते थे। यह कानून बनाकर हर किसान को लूटना चाहते हैं। फर्क इतना है कि डाकू के पीछे पुलिस रहती थी। लुटेरे नेताओं के आगे पुलिस रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें