फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर शिव मंदिर में भीड़

Fri, 31 Jul 2015 05:57 PM IST
गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा पर शिव भक्तों ने गोकर्ण तीर्थ में डुबकी लगाकर भगवान सत्य नारायण की कथा सुनकर शिव मंदिर में पूजन अर्चन और जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

पौराणिक शिव मंदिर के कपाट ब्रह्ममुहूर्त में भक्तों के दर्शनार्थ  खोल दिए गए थे। भक्तों ने गोकर्ण तीर्थ में डुबकी लगाई। भगवान सत्य नारायण की कथा सुनने के बाद शिव मंदिर में बिल्वपत्र, पुष्प, भांग, धतूरा, शमीपत्र, दूध, मिष्ठान से पूजन कर जलाभिषेक किया। दूरदराज  से आए शिव भक्तों के लगाए जा रहे हर-हर, बम-बम के जयकारों से दिन भर नगर भक्तिमय बना रहा वहीं मंदिर परिसर घंटा घड़ियाल और शंख निनाद से गुंजायमान रहा। 
विज्ञापन

ममरी। गुरु पूर्णिमा पर ग्राम पंचायत ग्रंट डाटपुर के मजरा ग्राम  रामपुर के ग्रामीणों ने एक दूसरे को रोली तिलक लगाकर माता भगवती की शोभा यात्रा निकाली और कठिना नदी से जलभर कर माता रानी का गुणगान कर रामपुर गांव में नव निर्मित हुए मंदिर में वैदिक मंत्रों के साथ माता दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई। सुबह से दोपहर तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में गांव की महिलाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया, यहां का वातावरण जय माता की जयघोष से गूंजता रहा। कार्यक्रम की व्यवस्था/देखरेख संजय मिश्र ने  की।
विज्ञापन

इस मौके पर राधेश्याम, मुकेश, प्रमोद बाजपेयी, श्रीकांत, रमाकांत समेत सैकड़ों स्त्री-पुरुष मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें