शाहजहांपुर। जीएसटी विभाग की ओर से बोगस फर्म बनाकर करोड़ों की चोरी पकड़ी गई। विभाग की ओर से संबंधित नाम के आधार पर रोजा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सहायक आयुक्त भावना चंद्र ने थाने में दी तहरीर में बताया कि इटावा के नगलादुवी ताखा के भरथना क्षेत्र के रहने वाले मंदीप सिंह ने शाहजहांपुर में सर्वश्री इंटर प्राइजेज के नाम से फर्म खोली। इसका पता लोक बिहार कॉलोनी दिया गया। जांच में कोई फर्म नहीं पाई। 17 मई को फर्म को नोटिस देने के बाद निरस्त कर दिया गया।
जीएसटी पोर्टल की जांच में पाया गया कि बोगस फर्म बनाकर कई कंपनियों से करोड़ों का लेनदेन किया गया। इसमें करोड़ों की जीएसटी की चोरी होने की बात सामने आ रही है। जीएसटी विभाग के अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। संवाद