फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेशनल राइफल एसोसिएशन के निर्विरोध संयुक्त सचिव चुने गए जीएस सिंह

Fri, 05 Dec 2025 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर के शॉटगन खिलाड़ी जीएस सिंह (बाएं से पहले) अन्य पदा​धिकारियों के साथ। स्रोत : संग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/धौरहरा। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) की नई कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया। उत्तर प्रदेश राज्य राइफल एसोसिएशन के मानद महासचिव और राष्ट्रीय स्तर के शॉटगन खिलाड़ी जीएस सिंह को 2025–2029 कार्यकाल के लिए निर्विरोध संयुक्त सचिव चुना गया। उनके चयन को शूटिंग खेल में लंबे समय से किए जा रहे उत्कृष्ट योगदान और प्रशासनिक दक्षता का सम्मान माना जा रहा है।
विज्ञापन

मोहाली में बृहस्पतिवार को चुनाव में जीएस के निर्विरोध चुने गए। कार्यकारिणी गठन के दौरान ओडिसा के कलिकेश सिंह देव को अध्यक्ष, मुंबई (महाराष्ट्र) के पवन सिंह को राष्ट्रीय महासचिव और गोवा के एम. भागोल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इन्हीं के साथ जीएस सिंह का संयुक्त महासचिव पद पर निर्विरोध चयन होने से लखीमपुर के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन

इंजीनियर जीएस लंबे समय से शूटिंग खेल में सक्रिय रहते हुए राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें