फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पोते को बचाकर खुद ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहियों के नीचे आ गई दादी, मौत

Sun, 18 Oct 2026 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मृतका कमला देवी की फाइल फोटो
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। फूलबेहड़ के सिकटिहा कुशमौरी गांव में रविवार सुबह घर के बाहर झाड़ू लगा रही कमला देवी (57) पत्नी राजकिशोर को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई, जबकि पास में खेल रहा पांच वर्षीय पोता कार्तिक बाल-बाल बच गया। परिजनों के मुताबिक, पोते को बचाने के लिए कमला देवी ने उसे अपने शरीर से ढक लिया था।
विज्ञापन

सुबह सुंदरवल की ओर जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 फुट दूर घर के बाहर पहुंचा और कमला देवी को टक्कर मारते हुए इज्जत घर की दीवार से टकराकर रुक गया। पहिये के नीचे दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें निजी वाहन से सीएचसी फूलबेहड़ ले गए। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
हादसे में कार्तिक को खरोंच तक नहीं आई। दादी की मौत के बाद से वह गुमसुम है और उन्हें इधर-उधर ढूंढ रहा है। सीओ धौरहरा अभिषेक कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें