फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनविश्वास यात्रा का धौरहरा में किया गया भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा बहराइच से शनिवार को खीरी जिले की सीमा में प्रवेश कर विधानसभा धौरहरा पहुंची। रमेश सिंह मूडी ने विधानसभा के चकलाखीपुर के पास अपने हजारों समर्थकों के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

सिसैया चौराहे के पास उदयभान सिंह ने अपने समर्थकों के साथ, जालिम नगर पुल के पास डा. आरआर मिश्र ने अपने समर्थकों के साथ वहीं धौरहरा कस्बे के सिनेमा बाईपास के पास और विनोद धौरहरा ने अपने हजारों समर्थकों के साथ यात्रा का स्वागत किया। साथ ही अन्य दावेदारों ने जनविश्वास यात्रा का अपने समर्थकों साथ स्वागत करने के साथ ही शक्ति प्रदर्शन किया। अनुपम अवस्थी, विनीत मनार आदि ने भी स्वागत किया।
जनविश्वास यात्रा में उच्चकों ने उड़ाया मोबाइल पर्स
जनविश्वास यात्रा की भीड़ में चोर उचक्के भी सक्रिय रहे। यात्रा की कवरेज के दौरान जहां उच्चकों ने एक दैनिक अखबार के पत्रकार का मोबाइल और पांच हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। वहीं एक भाजपा नेता का भी पर्स उड़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें