लखीमपुर खीरी। शहर के युवराजदत्त महाविद्यालय और आर्यकन्या डिग्री कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। दोनों जगहों पर प्रवेश लेने के बाद कक्षाओं का संचालन भी शुरू हो गया है। दोनों कॉलेज प्रशासन विश्वविद्यालय के निर्धारित समय सीमा के भीतर कोर्स पूरा करने पर जोर दे रहे हैं।
युवराजदत्त महाविद्यालय में बीए की 1320 के अलावा बीकाॅम-360, बीएससी-600, बीएड-50, एमए फिलाॅसफी-60, एमए अंग्रेजी-60, एमए राजनीतिक विज्ञान-120, एमए हिंदी-60, एमए अर्थशास्त्र- 60, एमए इतिहास-60, एमकॉम-60 व एमएससी बाॅटनी-20 सीटों पर प्रवेश लिया जाता है। वहीं आर्यकन्या डिग्री कॉलेज में स्नातक में हिंदी विषय में 340, अंग्रेजी में 200, संस्कृत में 50, दर्शनशास्त्र और मनोविज्ञान में 150-150, अर्थशास्त्र में 180, राजनीति शास्त्र में 270, चित्रकला में 184, संगीत वादन में 30, गायन में 30 सीटों पर प्रवेश लिए जाते हैं।
युवराजदत्त महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल व आर्यकन्या डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता शुक्ला ने बताया कि नवीन सत्र में प्रवेश लेने वाले प्रवेशार्थियों के लिए कक्षाओं का आयोजन शुरू कर दिया है, यह इसलिए ताकि कोर्स न पिछड़ पाए। इतना ही नहीं हाल ही में प्रवेश लेने वाले प्रवेशार्थियों का भी कोर्स पूरा कराया जाएगा।