फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ब्राॅडगेज की मांग के लिए छह से शुरू होगा क्रमिक अनशन

विज्ञापन
पलिया रेलवे स्टेशन पर आयोजित बैठक में मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। रेल चलाओ पलिया क्षेत्र बचाओ अभियान के तहत मंगलवार को पलिया रेलवे स्टेशन पर कई संगठनों के लोग फिर से एकत्र हुए और ब्राॅडगेज रेल चलाने की मांग की। साथ ही जब तक ब्राॅडगेज नहीं होता है, तब तक मीटरगेज की छोटी रेल लाइन का संचालन करने की मांग की है।
विज्ञापन


मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग फिर से रेलवे स्टेशन पर एकत्र हुए और यहां उन्होंने कहा कि छोटी रेललाइन की ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू करने के लिए लगातार लाइन के नीचे से रिसाव होने की बात कहकर टाला जा रहा है और ब्राॅडगेज का रेलवे की ओर से कोई नाम नहीं लिया जा रहा है। इससे साफ जाहिर होता है कि रेलवे यहां से मीटरगेज की छोटी रेललाइन को भी उखाड़ना चाहती है और ऐसे में यह लाइन उखड़ जाने के बाद पलिया क्षेत्र लगभग बर्बादी की कगार पर पहुंच जाएगा।
इस समस्या को देखते हुए अब छह अक्तूबर से क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। इसके तहत पलिया से होकर नानपारा तक ब्राॅडगेज लाइन निकालने की मांग की जाएगी। इस दौरान कमलेश राय, कृष्णा अधिकारी, आरती राय, रामकिशुन, रईस, सूरज गौतम, कमरूद्दीन, लक्ष्मण, रामदयाल, सुरेंद्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें