घायलों को एंबुलेंस से उतारती अस्पताल की टीम। संवाद
निघासन। निघासन-सिंगाही मार्ग पर मंगलवार को मोटे बाबा स्थान के समीप सरिया से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें ट्रॉली पर सवार उमरा गांव निवासी रोहित (25) की मौत हो गई। चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को निघासन सीएचसी में भर्ती कराया है।
ग्रामीणों के मुताबिक, मंगलवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राॅली अतरिया से सिंगाही की ओर जा रही थी। इसी दौरान सरयू पुल मोटे बाबा स्थान के पास अचानक अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राॅली पलट गई।
इस हादसे में ट्रॉली पर सवार पांच लोग घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रोहित पुत्र रोशन निवासी उमरा को मृत घोषित कर दिया। घायल सूरज, चंद्रशेखर, प्रदीप और दाताराम निवासी उमरा का इलाज जारी है।
थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजने के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घायलों को एंबुलेंस से उतारती अस्पताल की टीम। संवाद