फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रोशनी से जगमग हुए सरकारी भवन, आज कलक्ट्रेट परिसर में राज्यमंत्री करेंगे ध्वजारोहण

Fri, 14 Aug 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में आज हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल के बीच स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जिलेभर में ध्वजारोहण के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

स्कूल में प्रस्तुतियां देने के लिए बच्चे देर शाम तक तैयारी करते नजर आए। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।
मुख्य अतिथि राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार कलक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद स्कूल के बच्चे देशभक्ति पर गीत प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद मंत्री कलक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण करेंगे।
विकास भवन में सीडीओ अभिषेक कुमार, पुलिस लाइन में एसपी डॉ. ख्याति गर्ग सहित सभी जगह निर्धारित समय पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके अलावा लालपुर स्टेडियम में सुबह साढ़े छह बजे से पांच किलो मीटर क्रास कंट्री रेस कराई जाएगी।
विज्ञापन

सुबह सात स्कूलों से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। अस्पताल, वृद्धाश्रम, कुष्ठ रोग अस्पताल आदि जगह फल वितरण कार्यक्रम किया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, निबंध, चित्रकला, वाद-विवाद व खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। वहीं, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को कलक्ट्रेट, विकास भवन, पुलिस लाइन सहित सभी सरकारी भवनों को तिरंगा लाइटों से सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें