सिकंदराबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के एक गांव से 11 वर्षीय छात्रा स्कूल जाने के लिए निकली। इसी दौरान गांव के ही आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नीमगांव थाना क्षेत्र के सिकंदराबाद चौकी क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को सुबह छात्रा स्कूल जा रही थी। इसी दौरान स्कूल के एक युवक ने उसे हाथ पकड़कर पुलिया के नीचे खींच लिया और छेडखानी की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रंजीत उर्फ जीतू के खिलाफ छेड़खानी व पाॅक्सो एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ मितौली यादवेंद्र यादव ने बताया कि स्कूल जाते समय छेड़खानी के मामले में तहरीर के आधार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।