फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थारू जनजाति को मुख्यधारा में ला रही सरकार : नितिन

विज्ञापन
पलिया के बलेरा गांव में मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। आदिवासी जनजाति थारू क्षेत्र के बलेरा गांव में जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल के कार्यक्रमों का आयोजन शनिवार को किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि थारू क्षेत्र के लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए सरकार काम कर रही है। उन्होंने विभिन्न योजनाओं की जानकारियां भी दीं।
विज्ञापन

शनिवार को प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल बलेरा गांव पहुंचे और यहां एसपी संकल्प शर्मा, एडीएम संजय सिंह, सीएमओ डाॅ संतोष गुप्ता, पलिया एसडीएम रत्नाकर मिश्रा, परियोजना अधिकारी यूके सिंह के साथ हस्तशिल्प उत्पादन एवं विक्रय केंद्र का पुनरुद्धार वर्कशेड का फीता काटकर शुभारंभ किया।
यहां उन्होंने महिलाओं द्वारा बनाए गए हस्तशिल्प केंद्र के बारे में जानकारी ली और उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों को देखा। काम कर रही समूह की महिलाओं से भी बात कही। बलेरा गांव में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार आज थारू जनजाति क्षेत्र के लोगों को मुख्य धारा में लाने के लिए कार्य कर रही है और इसको लेकर सरकार द्वारा प्रतिबद्धता से कार्य भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

थारू क्षेत्र के लोगों को दी जा रहीं सुविधाएं इसका मुख्य उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज हमारी माताएं-बहनें छोटे-छोटे रोजगार से जुड़कर रोजगार कमा रहीं हैं और अन्य लोगों के बीच मिसाल बनने का काम भी कर रही हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा बलरामपुर में बनाए गए एक संग्रहालय का भी जिक्र करते हुए थारू समाज के लोगों के लिए हो रहे कार्य पर चर्चा की। परियोजना अधिकारी यूके सिंह ने थारू क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी देने के साथ ही अन्य बातों के बारे में विस्तार से बताया।

पलिया के बलेरा गांव में मौजूद लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें